पंजाबी गायक मनकीरत औलख के पिता निशान सिंह की जमीन नीलाम करने के आदेश दिए हैं। आदेश सिविल जज विकास गुप्ता ने अनाज मंडी की फर्म मैसर्ज आजाद कुमार आशीष कुमार की कोर्ट में दायर किए रिकवरी सुट की सुनवाई दौरान दिए । अदालत ने कहा कि निशान सिंह ने फर्म को ब्याज सहित 9 लाख रुपए देने हैं, जिसकी एवज में 6 दिसम्बर को जमीन की नीलामी कर 22 दिसम्बर को कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट पेश करें। फर्म ने आरोप लगाया कि निशान सिंह ने उनसे एडवांस में पैसे ले लिए मगर फसल नहीं दी। फर्म ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया व न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेशों पर ही एक कमेटी का गठन किया।
कमेटी ने कोर्ट के आदेशों पर जांच पूरी की, जिसमें पाया कि निशान सिंह ने फर्म को 6 लाख रुपए देने थे जो कि अब ब्याज सहित 9 लाख रुपए बनते हैं, लेकिन फर्म को पैसे नहीं दिए हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
