Sunday , 13 September 2026

संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, जानें कहां का है मामला ?

नेशनल डेस्क: अयोध्या जिले की मिल्कीपुर तहसील में  ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे।  यहां संपत्ति के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार पति-पत्नी व तीन बच्चों की हत्या की गई है। मारे गए बच्चों की उम्र 10 साल से नीचे हैं दो बेटे व एक बेटी की हत्या हुई है। आरोपी का नाम पवन बताया जा रहा है। वह फरार है। निसारु गांव में आरोपी अपने मामा के साथ एक ही घर में रहता था और संपति विवाद में उसने इस वारदात को अंजाम दिय़ा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंचकर आरोपी हत्यारे भांजे की तलाश में लग गई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *