टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों धोनी अपने होमटाउन में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। माही ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे हमेशा की तरह बेटी जीवा के साथ गुब्बारों से खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी दौरान साक्षी पूछती हैं, ‘जीवा, पापा अच्छे हैं या बुरे ?’ तपाक से जवाब मिलता है, ‘आप सभी अच्छे हो.’ मासूम इस स्मार्ट जवाब को बार-बार दोहराती भी हैं. हालांकि, उनकी मां साक्षी इस वीडियो में नजर नहीं आ रही हैं. पिता एमएस धोनी काफी मस्ती और उल्लास में बेटी जीवा पर गुब्बारे फेंकते दिख रहे हैं. वहीं, क्यूट बच्ची भी उनके खेलकूद में मशगूल है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर 17 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
