Tuesday , 27 October 2026

राहुल गांधी का PM पर तीखा हमला, कहा- मिस्टर मोदी, लोगों का टीकाकरण कीजिए, देरी नहीं

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी और केंद्र सरकार को घरने का कोई मौका नहीं छोड़ते। आए दिन वे कोरोना वैक्सीनेशन, कोरोना मामलों को लेकर सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। तो वहीं एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि मिस्टर मोदी, लोगों का टीकाकरण कीजिए, देरी नहीं। दरअसल, राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक आंकड़ा शेयर किया जिसके मुताबिक, 70 फीसदी जिलों ने प्रति 100 की आबादी पर 20 से भी कम डोज प्राप्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चाहे कोरोना से जुड़ी व्यवस्था हो, ऑक्सीजन और टीकाकरण हो, इन सभी मुद्दों पर राहुल गांधी लगातार अपनी बात रखते हैं। इससे इससे पहले भी राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि,कोरोना से सबसे ज्यादा नुकसान बच्चों का हुआ है जिन्होंने इस आपदाकारी स्थिति में अपने माता-पिता को खोया है। उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए ऐसे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नवोदय स्कूल में मुफ्त शिक्षा देने का सुझाव दिया।  

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *