Saturday , 25 July 2026

राहुल गांधी ने PM मोदी पर लगाया देश को धोखा देने का आरोप, कह डाला कुछ ऐसा..

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना महामारी ने भयंकर रूप धारण कर रखा है। तो वहीं कांग्रेस लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पीएम मोदी पर लगातार निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी ने अब देश में कोरोना संक्रमण और टीकाकरण की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर देशवासियों को धोखा देने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राहुल गांधी ने ट्वीट कर ये कहा..

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने खबर का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि, सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली देना देशवासियों के साथ धोखा है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सकारात्मक सोच की झूठी तसल्ली स्वास्थ्य कर्मचारियों व उन परिवारों के साथ मजाक है जिन्होंने अपनों को खोया है और ऑक्सीजन-अस्पताल-दवा की कमी झेल रहे हैं। रेत में सिर डालना सकारात्मकता नहीं, देशवासियों के साथ धोखा है।’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *