हिमाचल डेस्क: हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने एक अहम फैसला लिया है। प्रदेश में 10 मई सोमवार सुबह छह बजे से कोरोना कर्फ्यू की बंदिशें और सख्त हो जाएंगी। ये बंदिशें 17 मई सुबह छह बजे तक लागू रहेंगी। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएम जयराम ठाकुर ने प्रदेश में लागू कोरोना कर्फ्यू में प्रतिबंधों को अगले आदेश तक और सख्त करने का फैसला लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानें क्या-क्या रहेगा खुलेगा..
- प्रदेश में अब 10 मई सोमवार की सुबह छह बजे से प्रदेश में दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानों के अलावा अन्य कोई दुकान नहीं खुलेंगी।
- दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी दिन में तीन घंटे ही खुलेंगी और इसका समय संबंधित उपायुक्त निर्धारित करेंगे।
- निजी और सरकारी बसों के अलावा निजी वाहनों के संचालन पर अगले आदेश तक रोक रहेगी। निजी वाहनों को सिर्फ आपात स्थिति में ही आवाजाही की स्वीकृति होगी।
- निजी वाहनों की आवाजाही नहीं होगी। निजी वाहनों को उपयोग केवल मेडिकल और अन्य आपातकालीन जैसे कोविड-19 के लिए टीकाकरण, परीक्षण और उपचार के उद्देश्य लिए कर सकेंगे।
- आवश्यक, चिकित्सा और सार्वजनिक सेवाओं के वितरण के लिए उपयोग भी निजी वाहनों को अनुमति मिलेगी।
- 10 मई से सभी दुकानें खुली रहेंगी। लेकिन सार्वजनिक राशन, दैनिक जरूरतों और आवश्यक वस्तुओं जैसे अनाज, किराना, फल, सब्जियों, डेयरी उत्पाद, मांस-मछली, पशु चारा, चारा, बीज, उर्वरक और कीटनाशकों से से संबंधित दुकानें तीन घंटे तक खुल सकेंगी।
- हालांकि, यह समय सीमा फार्मेसी और चिकित्सा, दवाओं की दुकानों पर लागू नहीं होगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
