Monday , 27 July 2026

कोरोना वायरस: लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा नए मामले, 4 हजार से ज्यादा मरीजों ने तोड़ा दम

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस ने त्राहि-त्राहि मचा के रखी हुई है।लगातार तीसरे दिन 4 लाख से ज्यादा एक्टिव केस सामने आए हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में देश में 4,03,738 नए कोरोना के केस सामने आए हैं और 4,092 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2,22,96,414 हो गई है और कुल मौतों का आंकड़ा 2,42,362 पहुंच गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देश में एक्टिव केस 37,36,648 हैं, जबकि 1,83,17,404 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में अब तक 16,94,39,663 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है। मात्र 24 घंटे में 20,23,532 लोगों को वैक्सीन लगी है। बता दें कि भारत में अब तक कोरोना के लिए कुल 30,22,75,471 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,65,428 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *