Saturday , 12 September 2026

स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने कोरोना वारियर्स को किया सलाम, कहा कुछ ऐसा..

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना वारियर्रस के प्रयासों को सराहा है। उन्होंने सैल्यूट देकर कोरोना वारियर्स का सम्मान किया है। उन्होंने सभी डॉक्टर्स, नर्सों, पैरा मेडिकल स्टाफ, संपूर्ण स्वास्थ्य टीमों सरकार और निजी कोरोना वारियर्स को सलाम किया है। ऑल बैक ऑफिस टीमें लॉजिस्टिक्स, ऑक्सीजन आदि की व्यवस्था करने वालों के प्रति मंत्री विज ने उनका आभार जताया है। सोशल मीडिया के माध्यम से गृहमंत्री ने उन्हें सलाम किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि, मंत्री अनिल विज कोरोना मरीजों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और ऑक्सीजन, कोरोना वैक्सीन की कालाबाजारी करने वालों को जरा भी बख्श नहीं रहे हैं। विज लोगों को समय- समय़ पर घरों से बाहर न निकलने और कोरोना प्रोटॉकोल का पालन करने की अपील भी करते रहते हैं। तो वहीं उन्होंने ट्वीट कर कोरोना वॉरियर्स को सराहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *