मनोरंजन डेस्क: देशभर में कोरोना के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। कई फिल्मी सितारे भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और कई अपनी जान भी गंवा चुके हैं। अब एक्ट्रेस श्रीप्रदा का कोरोना से बुधवार को निधन हो गया है। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया था। श्रीप्रदा की मौत की खबर सुनकर उनके फैन्स शॉक्ड हो गए हैं। उनके निधन के बाद फिल्म जगत मे शोक की लहर फैल गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
श्रीप्रदा ने अपने करियर में खई हिट फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1978 में की थी। इसके बाद उन्हें ‘पुराना पुरुष’, विनोद खन्ना स्टारर ‘धर्म संकट’ में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘बेवफा सनम’ और ‘आजमाइश’ जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया. श्रीप्रदा ने 1993 में एक टेलिविजन शो के लिए गेस्ट अपियरेंस भी दिया था।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
