नेशनल डेस्क: आज यानी कि शुक्रवार की सुबह एक ऐसी दुखद खबर सुनने और देखने को मिली जिसे जानकर हर कोई दुखी है। वरिष्ठ पत्रकार और निजी चैनल के एंकर रोहित सरदाना इस दुनिया को अलविदा कह गए। बता दें कि, रोहित सरदाना कोरोना से संक्रमित थे और आज यानि शुक्रवार को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन बचाया नहीं जा सका। उनके अचानक निधन की खबर से हर कोई सकते में है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शाह, स्मृति ईरानी, सीएम योगी ने टवीट कर रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


तो वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला और स्वास्थय मंत्री अनि विज ने भी रोहित सरदाना के निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर टवीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। देश के कई नेता, मंत्री और मीडिया जगत के लोगों ने भी रोहित सरदाना के अचानक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
