नेशनल डेस्क: कोरोना संकट के बीच देश भर के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से काफी परेशानी हो रही है। ऑक्सीजन की कमी से कई मरीज अपनी जान भी गंवा चुके हैं। ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने के लिए भारतीय वायु सेना का मालवाहक विमान C-17 शनिवार को सिंगापुर के चांगी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा। भारतीय वायु सेना का एक सी -17 विमान शनिवार की शाम तक क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकों के चार कंटेनरों को लेकर पनागर एयरबेस तक पहुंच जाएगा। सी -17 विमान हिंडन एयर बेस से सुबह 2 बजे गया और लगभग 7.45 बजे सिंगापुर के चांगी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा. देश covid -19 महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!केंद्र ने 50,000 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन आयात करने का फैसला किया है और विदेश मंत्रालय को विदेश में अपने मिशन के माध्यम से आयात के लिए संभावित मार्गों का पता लगाने के लिए कहा गया है। सरकार जर्मनी से 23 मोबाइल ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की योजना भी बना रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
