नेशनल डेस्क: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) को एक बड़ी सफलता मिली है। जी हां, मंगल ग्रह पर जीवन और पानी की तलाश के लिए नासा की ओर से ब़ड़ी जानकारी सामने आई है। नासा ने जानकारी दी है कि, उसकी ओर से परसेवरेंस रोवर के जरिये मंगल पर भेजे गए इनजेन्यूटी हेलीकॉप्टर ने वहां पहली सफल उड़ान भरी है। यह पहली बार है जब अन्य किसी ग्रह पर हेलीकॉप्टर को उड़ाया गया है। नासा ने इसका वीडियो भी जारी किया है।
मंगल ग्रह पर नासा के इनजेन्यूटी हेलीकॉप्टर की उड़ान का लाइस प्रसारण भी नासा की जेट प्रोपल्शन लैबोरेटरी की ओर से किया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, इनजेन्यूटी हेलीकॉप्टर कुछ सेकंड तक मंगल ग्रह पर उड़ान भर रहा है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
