Thursday , 10 September 2026

हैवानियत की हदें पार: चोरी के आरोप में युवक को बंधक बनाकर पीटा, गुप्तांग में डाला पेट्रोल

हरियाणा डेस्क: दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपकी रूह कांप उठेगी। जी हां, राजीव कालोनी के निवासी रतन डागर पर इस हैवानियत का आरोप लगा है। आरोप है कि रत्न डागर ने एक हार चोरी का आरोप लगाते हुए पहले तो उन्हें बंधक बनाया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी रात बंधक बनाकर, मुँह मे कपडा ठूंस कर जानवरों की तरह बूरी तरह पीटा। हैवानियत की इंतेहा यही पूरी नहीं हुई। पीड़ित युवक के मुताबिक उनमे से आरोपी रतन डागर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके गुप्तांग मे पेट्रोल भी डाल दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये है पूरा मामला

बता दें, ये पूरा मामला बीती 16 अप्रैल का है। जब उत्तरप्रदेश के अलग अलग जगह से रहने वाले और रिश्ते मे मामा भांजे, दबंगों की दरिंदगी से दोनों युवक इतना भयभीत हो गए की किसी को बिना बताए ही ये किराए के मकान से जाने की तैयारी कर रहे थे तभी उनकी हालात को देखकर पडोसी को कुछ शक हुआ तो उन्होंने मकान मालिक को बुलाया तो सारे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद पड़ोसियों ने इन पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया। युवकों की हालत को देखते हुए सम्बंधित पुलिस थाने को सूचित कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *