हरियाणा डेस्क: हिंदी की एक मशहूर कहावत है कि, जब खुद ही बने कोतवाल, तो फिर डर काहे है। यही हिंदी की कहवात रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव पर फिट बैठती है। क्योंकि प्रशासनिक अधिकारी होते हुए मैडम खुद ही कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखी गई। बता दें कि पूनम यादव नगर परिषद की चेयर पर्सन बनने के बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत कर रही हैं लेकिन उनके द्वारा कोरोना की गाइडलाइन का पालना नहीं किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, बाल भवन में सफाई कर्मचारियों के लिए एक सम्मेलन आयोजित था। पुनम यादव कर्मचारी आयोग के चेयरमैन के साथ मंच साझा कर रही थी, लेकिन उनके मुंह पर मास्क तक नहीं था। जबकि नीचे बैठे हर एक ने मास्क पहना हुआ था। इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया तो मैडम पूनम यादव टाल मटोल करने लगीं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
