टोहाना के जाखल में नए बस स्टैंड के उद्धाटन समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जिसके पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए सुभाष बराला ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस और आप पर कटाक्ष करते हुए कहा कि काग्रेंस में लंबे समय से गुटबाजी चल रही है तवंर साईकिल यात्रा निकाल रहे है दुसरी ओर हुडडा रथ यात्रा निकाल रहे है जिस कारण स्वभाव में तिवृता आ ही जाती है। वहीँ इस दौरान बराला ने आम आदमी पार्टी की हरियाणा में होने वाली रैली पर तंज कसते हुए कहा कि आम आदमी दिल्ली में अपनी शाख बचाने के लिए सघंर्ष कर रही है हरियाणा में रैली कर क्या साबित करना चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरवाईव करने का उनका सपना मुंगेरी लाल के सपने जैसा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
