सिर पर जब दौलत का जवानी के जोश का नशा सवार होता है तो कुछ ही तस्वीरें देखने को मिलती है। रात के समय इन युवकों के द्वारा सड़क पर उत्पात मचाए जाने का ये वीडियो फरीदाबाद से सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे नंबर 19 पर खुली जिप्सी में मदहोश होकर ये युवा ऐसे उत्पात मचाते नजर आए। देखिए कैसे कि ये युवा नियम कानूनों की सरेआम धज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर ऐसे मटरगश्ती करते नजर आ रहे हैं। देखकर तो ऐसा लगता है मानो इन्हें तो ना ट्रैफिक नियमों का कोई डर था और ना अपनी जिंदगी से कोई मोहब्बत।
सड़क पर फर्राटे भर रही ये एक नहीं बल्कि दो-दो खुली जिप्सीयां हैं। पीछे से आ रहे किसी अन्य ने इनके इस उत्पात का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इन्हें तो पुलिस के नियम कानूनों की भी परवाह नहीं है। फरीदाबाद की पुलिस ऐसे उत्पातियों और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती है। लेकिन इनके सर पे तो मानो दौलत का नशा सवार था। तभी तो नियम कानून की इस तरह से घज्जियां उड़ाते हुए सड़क पर कुछ इस तरीके से उत्पात मचाते देखे गए।
जिस तरह ये लोग खुली जिप्सी में मदहोश होकर जा रहे थे, उससे तो यही लग रहा था कि कभी भी इनके साथ बड़ा हादसा हो सकता था। इनके इस कारनामे की वजह से दूसरों की जान पर भी बन सकती थी। अब देखना यह होगा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद फरीदाबाद पुलिस इन तक कैसे पहुँचती है और इनपर पर क्या एक्शन लेती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
