Friday , 11 September 2026

12 साल के हुए ‘गुगल बाॅय’ कौटिल्य पंडित, 5 साल की उम्र में ही तेज दिमाग का मनवाया था लोहा

5 साल की उम्र का ‘गूगल बाय’ नाम का कौटिल्य पंडित तो याद ही होगा आपको। छोटी उम्र के उस बच्चे ने अपने दिमाग की तेज धार के आगे बड़े- बड़े बुद्धिजिवियों को हैरान कर दिया था। अपनी प्रखर बुद्धिमता से 5 साल की उम्र से ही पूरी दुनिया में मशहूर हो चुके ‘गूगल बॉय’ कौटिल्या पंडित अब 12 साल  के हो चुके हैं। करनाल के कोंड गांव के निवासी कौटिल्य की यादाश आज भी वैसे की वैसी है। यानि के तेज और तीक्षण। कौटिल्य आज भी गूगल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बराबर ट्रेंड कर रहे हैं। 

बता दें कि लॉक डाउन क दौरान कौटिल्य ने कई बड़ी हस्तियों और बड़े संस्थानों के छात्रों के साथ अपना ज्ञान सांझा किया। लॉक डाउन के बीच कौटिल्य पंडित ने  अपनी बड़ी बहनों सहित बड़ी क्लास के छात्रों को भी साइंस सब्जेक्ट की जानकारी का ज्ञान दिया।कौटिल्य की इच्छा है कि वह इसरो  स्पेस का वैज्ञानिक  बने। 

कौटिल्य के पिता सतीश  शर्मा को अपने इस विलक्ष्ण बुद्धि वाले बेटे पर गर्व है। वे आज भी गर्व के साथ अपने बेटे का नाम लेते हैं और बेटे की तारीफें करते नहीं थकते। 

वैसे भी कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होेती। अपनी छोटी सी उम्र में ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य ने जो मान सम्मान हासिल किया है, वो हर किसी को नसीब नहीं होता। बता दें कि कौटिल्य को सिर्फ देश- प्रदेश की सरकारों ने ही नहीं बल्कि विदेशों की सरकारों ने भी कौटिल्य को कई बड़े अवार्ड से सम्मानित किया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *