पड़ोसी राज्य पंजाब ने विधानसभा का स्पेशल सेशन बुलाकर वहां पंजाब कृषि ऑर्डिनेंस लेकर आए। तो वहीं अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब कृषि ऑर्डिनेंस पर प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने ऑर्डिनेंस को सरासर गलत बताते हुए कहा कि किसानों के साथ धोखा है, क्योंकि पंजाब सरकार ने जो फार्म ऑर्डिनेंस पास किया है उसमें केवल धान और गेहूं के लिए ही व्यवस्था रखी है, बाकी फसलों की नहीं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि अगर पंजाब सरकार में बाकी फसलें इसी तरह पर खरीदने की हिम्मत है तो वह ऑर्डिनेंस में शामिल क्यों नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कोई बहुत बड़ा तीर नहीं मारा है। केवल दो फसलों के लिए कृषि ऑर्डिनेंस बात करना किसानों के साथ धोखा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इसके साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बरौदा उपचुनाव को लेकर भाजपा की जीत का दावा कर दिया। उनकी माने तो बरोदा के मतदाता जाति पाती से ऊपर उठकर भाजपा को वोट देंगे और उनके उम्मीदवार को विजयी बनाएंगे।
अब हार और जीत का फैसला तो 10 नवंबर को हो ही जाएगा। लेकिन बड़ी बात तो ये है कि बरौदा की राह भाजपा के लिए आसान नहीं होगी। क्योकि किसान कृषि कानूनो को मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं और लगतार प्रदर्शन कर रोष जता रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
