करनाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक अस्पताल के कर्मचारी पर ICU में भर्ती महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म करते रहने का आरोप लगा है. बता दें कि यह मामला सिविल लाइन थाना स्थित एक निजी अस्पताल का है. आरोप है कि अस्पताल का कर्मचारी तीन दिनों तक ICU में महिला के साथ अपनी मनमानी करता रहा और इस दौरान परिजनों को भी ICU में नहीं जाने दिया जाता था.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिला ने इस बात का खुलासा तक किया जब उसे वापस अस्पताल में दोबारा चेकअप के लिए जाना था. इस पर महिला ने परिजनों को इंकार कर दिया. परिजनों के बार बार पूछने पर महिला ने अपनी आपबीती बताई तो परिवार वालों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. उन्हें यह विश्वास ही नहीं हो रहा था कि जिस अस्पताल में वह अपने मरीज का इलाज करा रहे थे, वहां यह सबकुछ हो रहा था. जिसके बाद परिजनों ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है.
बता दें कि नीलोखेड़ी थाना क्षेत्र की एक महिला के पेट में अचानक से तेज दर्द होने लगा जिसके बाद 28 दिसंबर को उसे सिविल लाइंस स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने उसे ICU में एडमिट कराया. ICU में किसी को जाने नहीं दिया जाता था और संबंधित कर्मचारी ही जाते थे. इस दौरान आरोपित कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया बाद में आराम होने पर महिला को तीन जनवरी को अस्पताल से रिलीव कर दिया गया.

के बाद महिला को चेकअप के लिए जाना था जिस पर टाल मटोली के दौरान राज खुला. महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि आरोपित कर्मचारी शुरूआत ICU में उसके साथ छेड़छाड़ करता था. बाद में वह दुष्कर्म करने लगा. महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपित कहता था कि किसी को इस बारे में बताया तो जहर की जगह इंजेक्शन देकर तुम्हारी जीवनलीला समाप्त कर दूंगा. सिविल लाइन थाना प्रभारी SHO विष्णु मित्र ने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी द्वारा आइसीयू में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म करने की शिकायत मिली है. जिसके आधार पर कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.
.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
