चंडीगढ़ -चंडीगढ़ हरियाणा कांग्रेस कार्यलय में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कमेटी की बैठक हुई जिसमे राहुल गाँधी को कांग्रेस का राष्टीय अध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया । प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर , विधायक दल की नेता किरण चौधरी और कुमारी सैलजा ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया । इसी के साथ सोनिया गाँधी को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के चुनाव के फैसला करने के लिए अधिकृत किया गया।
कुमारी शैलजा ने इस दौरान मिडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष का नाम तय करने की जिम्मेवारी सोनिया गाँधी की है।
इस दौरान हरियाणा के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा की राहुल गांधी को राष्टीय अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया है । तंवर ने कहा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करने के लिए भी सोनिया गांधी को अधिकृत किया है । भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हरियाणा का अध्यक्ष बनाने के विधायकों की मांग पर अशोक तंवर ने कहा की सोनिया गांधी को अधिकृत किया गया है ऐसे में मांग का सवाल नही उठता ।
वहीं विधायक दल की नेता किरण चौधरी भी दोहराती नजर आई कि किसी के नाम को आगे करने का औचित्य नहीं है,क्योंकि इसकी जिम्मेवारी सोनिया गाँधी को दी गई है जो फैसला वो करेंगी वो सभी को मंजूर होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
