शक्ति और अराधना का पर्व नवरात्र का आगाज हो गया है। आज यानि 17 अक्टूब को नवरात्रि पव का प्रथम दिन है। आज के दिन मां दुर्गा शक्ति के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा होती है। आस्था से परिपूर्ण ये तस्वीरें करनाल से सामने आई है। जहां नवरात्र के पहले भक्तगणों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। मां अंबे का आर्शिवाद लेने के लिए भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। कोई नारियल तो कोई चुनरी का चढ़ावा दे रहा है। कोरोना पर आस्था भारी पड़ रही है और भक्त लगातार मंदिर पहुंच रहे हैं।
24 को अष्ठमी है और तब तक लोग लगातार मंदिर आएंगे। मां अंबे की पूजा करेंगे। नवरात्र को मददेनजर रखते हुए मंदिरों को अच्छे से सजाया गया है। करनाल के मनसा देवी मंदिर से लेकर सनातन धर्म मंदिर सब में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और मां का आर्शिवाद ले रहे हैं। प्रथम तहलका यहीं दुआ करता है कि मां अंबे आप सभी भक्तों की मुरादों को पुरा करे और खुशियां दे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
