चण्डीगढ़ में कंगना रणौत को महाराष्ट्र की उद्धव सरकार सरकार की तरफ से परेशान करने को लेकर आज बीजेपी युवा मोर्चा की ओर से रोष प्रदर्शन किया गया,,,इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम उद्भव ठाकरे और संजय राउत के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की गई,,और महाराष्ट्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया गया,,,आपको बता दें कि सेक्टर-33-34 लाइट प्वाइंट पर युवा मोर्चा के सदस्यों ने बैनर और पोस्टरों पर कंगना की फोटो लगा रखी थी और उस पर कई तरह के स्लोगन लिखे हुए थे,,,चंडीगढ़ बीजेपी युवा मोर्चा के प्रधान विजय राणा ने कहा कि जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार फिल्म अदाकार कंगना को परेशान कर रहे है उससे पूरे हिमाचल के अलावा देश में रोष प्रदर्शन हो रहे है,,,
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भारतीय जनता युवा मोर्चा के विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए काफी संख्या में लोग चौक के आसपास इक्टठे हो गए और इस दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
