Monday , 27 July 2026

कांग्रेस पार्टी पर विज ने कसा तंज, कहा- ‘कांग्रेस में नहीं सुनी जाती किसी की आवाज, प्रधान बनने के लिए परिवार में लेना पड़ेगा जन्म’

इस वक्त के लिए बड़ी खबर अंबाला से है। जहां गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के परिवारवाद पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस में किसी की आवाज नहीं सुनी जाती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेता जी सुभाष चंद्र बोस के इतिहास को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने का कि ‘सुभाष चंद्र बोस को जीतने के बाद भी पद छोड़ना पड़ा था’। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस महज पार्टी नहीं गांधी नेहरू कर कुनबा है। तंज कसते हुए अनिल विज ने कहा कि प्रधान बनने के लिए परिवार में जन्म लेना पड़ेगा।

गुलाब नबी आजाद के चिटठी वाले मुददे पर भी अनिल विज ने निशाना साधा है। उनका कहना है कि गुलाब नबी चाहे जो भी बोलते रहें, उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अनिल विज ने कहा कि ‘ये कांग्रेस का डीएनए है, गांधी नेहरू परिवार के हाथ रहेगी कमान’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *