Saturday , 12 September 2026

ज्वार के खेतों में मिला मासूम बच्ची का शव, सोमवार दोपहर से ही लापता थी मासूम बच्ची

बीते सोमवार से लापता 10 वर्षीय मासूम बच्ची का शव ज्वार के खेतों से मिला। सन्न कर देने वाला ये मामला होडल से सामने आया है। बता दें कि बीजेपी विधायक जगदीश नायर के गांव पैगलतू निवासी चैथी कक्षा की मासूम छात्रा का शव ज्वार के खेतों से बरामद किया गया। जानकारी के मुताबिक 10 वर्षीय बच्ची सोमवार दोपहर से ही लापता थी। तो परिजनों का आरोप है कि इस मामले की शिकायत लेकर वह थाना परिसर पहुंचे, लेकिन वहां तैनात पुलिसकर्मी महेंद्र ने उन्हें धमकाया और शिकायत लिखने से इंकार कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बच्ची के परिजन और ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर उसकी निर्मम हत्या कर दी हैै। ग्रामीणों का कहना था कि अगर पुलिस शिकायत लेकर समय रहते कार्रवाई करती तो बच्ची के साथ इस प्रकार की वारदात नहीं होती। गांव में हुई घटना के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने होडल थाने का घेराव किया और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने व पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। डीएसपी बलबीर सिंह ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद गुस्साए परिजन शांत हुए। 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *