Tuesday , 28 July 2026

अब फेसबुक पर भड़कीं टिकटाॅक स्टार सोनाली फोगाट, 21 लोगों के खिलाफ दी शिकायत

भाजपा नेता सोनाली फोगाट के सिर से अभी तक टिकटाॅक का जुनून ठीक से उतरा भी नहीं था, कि अब ये टिकटाॅक स्टार फेसबुक के पीछे भी पड़ गई हैं। इन मोहतरमा ने फेसबुक पर लगभग 21 लोगों के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। सोनाली फोगाट का आरोप है कि फेसबुक पर लगातार उनके खिलाफ अभद्र कमेंटस किए जा रहे थे। उन्होने पुलिस अधिकारी को खुद की अपनी फेसबुक प्रोफाइल के स्क्रीट शाट दिए हैं। सोनाली फोगाट का कहना है कि इस बारे में यूजर्स को वे कई बार चेतावनी दे चुकी हैं लेकिन लोग हैं कि मानते ही नहीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में सोनाली फोगाट ने हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया को 21 नामों की पूरी लिस्ट दी है। बता दें टिकटाॅक के बैन होने का असर सोनाली फोगाट पर इस कदर पड़ा है कि फेसबुक पर उनके नाम से मिमस भी बनने लगे थे। जिसके बाद भड़की सोनाली ने सोशल मीडिया यूजर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा डाली। 

विवादों और सोनाली फोगाट का तो चोली दामन जैसा रिश्ता हो गया है। आए दिन ये टिकटाॅक स्टार किसी ना किसी पचड़े में फंस ही जाती है। पहले तो चप्पल और थप्पड़ कांड और फिर अब ये टिकटाॅक। सोशल मीडिया के यूजर्स भी सोनाली फोगाट के पीछे हाथ धो कर पड़ गए हैं और मीमस बना कर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *