
सोहना:- सोहना नगर परिषद शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों की लागत से बनने वाला दीनदयाल उपाध्याय पार्क शहर का मुख्य फव्वारा चौक का नवीनीकरण करेगा। अधिकारियों ने बताया कि कस्बे में बनाए जाने वाले दीनदयाल पार्क पर 5 करोड़ रुपए का खर्च किया जाएंगा। इस पार्क के अंदर लोगों की सुविधाओं को देखकर तमाम इंतजाम किए जाएंगे। जिसमें एक अत्याधुनिक जिम तैयार की जाएगी ताकि युवा वर्ग के लोग इस जिम में जाकर कसरत कर सके।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पार्क के अंदर म्यूजिकल फव्वारे इंडोर स्टेडियम भी तैयार किया जाएगा । दीनदयाल पार्क के लिए तमाम तैयारियां पूरी की जा चुकी है । वहीं कस्बे के प्राचीन फव्वारा चौक को सुंदर बनाने के लिए उस पर 2 करोड़ रुपए खर्च किए जाएगें । चुंगी नंबर 1 से लेकर फव्वारा चौक तक रास्ते को मॉडल तरीके से तैयार किया जाएगा। वही चिल्ड पॉइन्ट से होकर चौक तक भी रास्ते को अत्याधुनिक लाइटों से लैस किया जाएगा। अधिकारियों की मानें तो 6 महिने के अंदर शहर की जनता को दोनों ही चीजों को बनाकर सौंप दिया जाएगा ।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
