मुंबई 14 मई 2019 : शाहिद कपूर की फिल्म ‘कबीर सिंह’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद भी किया गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे शाहिद कपूर ने बड़े ही मजेदार अंदाज में मीडिया के सवालों के जवाब दिए। फिल्म ‘कबीर सिंह’ एक लव स्टोरी है। जिसमें कबीर (शाहिद कपूर) का दिल टूट जाता है जिसके बाद वो नशे में पूरी तरह डूब जाते हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रेलर लॉन्च पर जब शाहिद कपूर से उनके रियल लाइफ में ब्रेकअप और दिल टूटने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। शाहिद से सवाल किया गया कि जब असल जिंदगी में उनका दिल टूटा गया था तो उन्होंने खुद को कैसे संभाला था?
इसके जवाब में शाहिद ने कहा, आप मिली होंगे मुझसे मेरी लाइफ के इस दौरा में, बस फर्क इतना था कि मैं क्लीन शेव में रहता था और दिल में क्या चल रहा है वो किसी को पता नहीं चलता था। दिल तो सबको टूटता है। हालांकि कबीर सिंह के लेवल तक कोई नहीं ले जाता, बहुत ही कम लोग होते हैं जो उस लेवल तक ले जाते हैं। इसी लिए शायद इस तरह के कैरेक्टर को आप बस फिल्म में ही देखना पसंद करते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
