Saturday , 12 September 2026

फरीदाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने पूलिंग बूथ पहुँच सबसे पहले डाला वोट

12 May 2019 : 2019 के लोकसभा चुनाव में छठवें चरण की वोटिंग आज जारी है , मतदाता पोलिंग बूथ पहुंचकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। इसी के साथ ही फरीदाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर भी अपने पूरे परिवार के साथ पूलिंग बूथ पहुंचे और सबसे पहले मतदान किया और साथ ही सभी मतदाताओं से आवाहन किया कि वह अपने मत का प्रयोग अवश्य करें। भाजपा उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर के साथ उनकी धर्मपत्नी, वरिष्ठ महापौर उनके बेटे देवेंद्र चौधरी व उनकी धर्मपत्नी सहित अन्य परिजन भी मौजूद रहे। मतदान करने के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि वह हमेशा से ही अपने बूथ पर सबसे पहला वोट डालते हैं जिसके चलते उन्हें अभी तक कभी शिकस्त नहीं मिली हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है इसलिए वह अपना बनाया हुआ 2014 का रिकॉर्ड भी ध्वस्त करके 500000 से ज्यादा मतों से विजय हासिल करेंगे।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *