Saturday , 25 July 2026

रोहतक में भाजपा की रैली थोड़ी देर में शुरू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे संबोधित

10 मई 2019 रोहतक : हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रोहतक में रैली को संबोधित करेंगे। रैली थोड़ी देर में शुरू होगी और लोगों का रैली स्‍थल पर पहुंचना जारी है। अभी मंच पर स्‍थानीय नेता मौजूद हैं और प्रधानमंत्री मोदी यहां करीब 11 बजे आएंगे।
आपको बता दें कि रोहतक-पानीपत हाइवे पर स्थित मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां पहुंचने पर हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष सुभाष बराला, राज्‍य के मंत्री मनीष ग्रोवर अौर कृषि मंत्री आेमप्रकाश धनखड़ सहित अन्‍य नेता स्‍वागत करेंगे। रैली स्‍थल को भाजपा के झंडों से सजाया गया है।
रैली स्‍थल और इसके आसपास कड़ी सुरक्षा की गई है। डीजीपी मनोज यादव समेत अन्य अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया है।। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के अलावा एसपीजी और अर्धसैनिक बल के जवानों को भी लगाया गया है।  प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *