Thursday , 29 October 2026

युवती के अधजले शव की गुत्थी का मामला सुलझा, प्रेमी ने प्रेमी ने ही रचा मौत का षड्यंत्र जानिए क्यों

3 मई 2019 नई दिल्ली:हरियाणा के पंचकूला जिले में मनसा देवी थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर मिले युवती के अधजले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मृतका की पहचान सूरजपुर निवासी आरती उर्फ अनु के तौर पर हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आरती का अपने पति से कई साल डिस्प्यूट से चल रहा था ।उसकी 10 साल की एक बेटी भी है। अनु का मनीमाजरा टाउन निवासी आनंद के साथ कई साल से था अफेयर,जो प्राइवेट नोकरी करता है।

शुक्रवार को आनंद ने ही आरती को मिलने के लिए मनीमाजरा बुलाया था ।आरती 5 माह की थी गर्भवती जिसके वजह से शयद आनन्द ने पहले से ही सुनियोजित कर रखा था आरती की मोत का प्लान।अअबॉर्शन न कराने पर प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर महिला को मौत के घाट उतारा था। इतना ही नहीं, साक्ष्य मिटाने के लिए दोनों ने पेट्रोल छिड़ककर शव को आग लगा दी थी।

इससे पहले प्रेमी ने महिला के शरीर पर चाकू से दो से तीन वार किए थे। वह सीसीटीवी कैमरों की नजर से बचते हुए एक्टिवा से शव को पंचकूला एरिया में लेकर आए थे। सीआईए दो युवकों को राउंडअप कर पूछताछ में जुटी है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक वारदात सुलझाने की पुष्टि नहीं की है, लेकिन अधिकारियों ने इतना जरूर बताया कि केस को सॉल्व कर लिया गया है।

शनिवार को पुलिस इस मर्डर मिस्ट्री का खुलासा कर सकती है। मृतक महिला की पहचान सुनीता (21) मूलरूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और वह लंबे समय से मनीमाजरा में अकेली ही रहती थी।प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *