चंडीगढ़ 2 मई 2019 :मुंबई 2 मई 2019 :गोरेगांव इलाके में देर रात तकरीबन 2.30 बजे धर्मा प्रोडक्शन के गोदाम में आग लग गई। आग की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंची और तकरीबन 5 घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में किसी भी जनहानि की कोई खबर नहीं है लेकिन यहां रखा लाखों का सामान और किताबें जलकर खाक हो गई हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि आग किस वजह से लगी है।यह गोदाम गोरेगांव के कामा इंडस्ट्रियल ऐस्टेट एरिया में मौजूद है। इस इलाके में कई और कंपनियां और गोदाम है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
