प्रियंका गांधी क्यों बोली कि केंद्र सरकार ने हार के डर से राहुल गांधी को विदेशी नागरिकता के मुद्दे पर नोटिस दिया ? राहुल गांधी की नागरिकता विवाद: कांग्रेस का पलटवार- फर्जी कहानी के आधार पर नोटिस जारी कर रहे मोदी जी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!चंडीगढ़ 1 मई 2019 : विदेशी नागरिकता के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए नोटिस को खारिज करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने NDTV से कहा कि यह नोटिस केंद्र सरकार ने हार के डर से दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की छोटी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सरकार को यह डर है कि वे शायद हारने वाले हैं।अपने भाई राहुल गांधी की लोकसभा सीट अमेठी को लेकर हालांकि उन्होंने दावा किया कि हार का कोई डर उनके मन में नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे अमेठी में हार का कोई डर नहीं है, बल्कि ऐसे वादे करने से डर लगता है, जिन्हें पूरा नहीं कर सकूं…”उत्तर प्रदेश के वाराणसी संसदीय क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने के मुद्दे पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “मैं पीछे नहीं हटी हूं, बल्कि पार्टी नेतृत्व के निर्णय को माना है, क्योंकि पार्टी नेतृत्व का कहना था कि मुझे समूचे उत्तर प्रदेश में प्रचार करने की ज़रूरत है… मुझे नहीं लगता, इससे कोई गलत संदेश जाएगा…”
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बन पाने की संभावना को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनके भाई अच्छे प्रधानमंत्री साबित होंगे। वह प्रधानमंत्री बनेंगे या नहीं, इस पर उन्होंने कहा कि यह फैसला जनता को करना है।
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विदेशी नागरिकता की शिकायत को लेकर नोटिस जारी किया है। मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस में राहुल गांधी को कहा गया है कि वह नागरिकता को लेकर शिकायत पर अपनी वास्तविक स्थिति एक पखवाड़े के भीतर बताएं। यह शिकायत BJP सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने की है, जो कई सालों से आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के पास ब्रिटेन की नागरिकता है। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
