कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल 2019 : कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। पत्रकारों से मुखातिब हो निर्मल सिंह ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन भरा है और पार्टी के घोषणा पत्र पर ही वे कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे। साथ ही कहा कि जीत के बाद वो क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।
कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के नामांकन के दौरान कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल भी मौजूद रहे। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समय और परिस्थितियों के चलते वो कुरुक्षेत्र से चुनाव नही लड़ रहे लेकिन उन्होंने चुनाव में निर्मल सिंह के पूर्ण समर्थन की बात कही। प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
