17 अप्रैल 2019 अम्बाला : अम्बाला के सेवा समिति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आज अचानक आग लग गई। आग की वजह शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। सुचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। स्कूल प्रशासन के मुताबिक स्टोर में बिजली की तार में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। स्टोर में मौजूद बच्चों की फैंसी ड्रेसिस ओर म्यूजिक का सारा सामान आग की भेट चढ़ गया।
गनीमत रही कि हादसे के वक्त कोई भी स्कूल में मौजूद नहीं था जिसकी वजह से कोई अनहोनी होने से टल गई। बता दे, स्कूल में महावीर जयंती की छुट्टी थी जिसके कारण स्कूल बंद था।
स्कूल स्टोर रूम में लगी आग की सूचना चौकीदारों ने दी। समिति के महासचिव आलोक गुप्ता ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाडी पहुँचने से पहले आग पर काबू पाने के लिए स्कूल में रखे आग बुझाने के साधनो को इस्तेमाल किया गया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
