Tuesday , 28 July 2026

कांग्रेस ने राहुल गाँधी की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

11 April 2019

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चंडीगढ़ :

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक पत्र लिखा गया है जिसमे राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक को लेकर जिक्र किया गया है। बता दें कि कांग्रेस का आरोप है कि अमेठी रोड शो के दौरान 7 बार राहुल गांधी के सर पर लेजर लाइट का प्रयोग किया गया। जिसकी शिकायत के लिए ही यह पत्र केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को लिखा गया है। कांग्रेस की माने तो पार्टी में इस बात को लेकर संदेह उठा है और वह इसे इंदिरा गाँधी की मृत्यु की साज़िश से भी जोड़ कर देख रहे है। पार्टी की मने तो रोड शो के दौरान राहुल गाँधी के सर पर लेजर लाइट का प्रयोग किया जाना कहीं इंदिरा गांधी के तरीके से ही कहीं राहुल गांधी की हत्या की जाने की साज़िश तो नहीं रची जा रही।जानकारी अनुसार इस पत्र में कोंग्रस ने यूपी पुलिस पर राहुल गाँधी की सुरक्षा में अनदेखी करने का आरोप भी लगाया है। निचे दिए गए इमेज में आप वह पत्र भी पढ़ सकते है।

 

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *