झज्जर, 5 फरवरी(संजीत खन्ना): हरियाणा में भाजपा सरकार की जैसे भाईचारा बिल्कुल समाप्त करने की मंशा है तो दूसरी ओर अब कांग्रेस की भी यह जिद्द है कि साढ़े चार साल पहले जैसा भाईचारा और खुशहाली हरियाणा में थी उसे दोबारा से पटरी पर लाए। यह कहना है कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा का जोकि झज्जर में मनरेगा मजदूरों द्वारा दिए गए धरने के दौरान धरनास्थल पहुंचे और उसके बाद मीडिया से मुखातिब हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें, दीपेंद्र हुड्डा को बेस्ट सांसद का अवार्ड मिला है। बैस्ट सांसद का अवॉर्ड मिलने से दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जनता के साथ की वजह से ही उन्हें बैस्ट सांसद का अवार्ड मिला है और उनके भविष्य में भी यहीं प्रयास होंगे कि वह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरे।
जींद उपचुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर बोलते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर इस जीत से भाजपा को उत्साहित होने की कतई जरूरत नहीं है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब वह दिन भी दूर नहीं जब हरियाणा की जनता इसी भाजपा सरकार को अपने वोट की चोट से सत्ता से बाहर धकेलने वाली है। जिस तरह से राजस्थान,एमपी व छत्तीसगढ़ में भाजपा को सत्ता से बाहर कर उसे वास्तविकता का आईना दिखाया है। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ठीक वैसे ही हालात अब हरियाणा में भी बनने वाले है। दीपेन्द्र हुड्डा ने गांव रईया में रिजनल सेंटर के निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा दिए जा रहे धरने का भी समर्थन किया और कहा कि सरकार को बातचीत के माध्यम से इन ग्रामीणों की समस्या का निदान करना चाहिए।
झज्जर-गुरूग्राम मार्ग पर हुड्डा मार्किट प्रांगण में धरने पर बैठे मनरेगा मजदूरों की मांगों को समर्थन करते हुए सांसद हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार में मनरेगा मजदूरों के लिए जो बजट था उसे भाजपा ने एक तिहाई घटा दिया है। लेकिन मनरेगा से जुड़े लोगों को चिंता करने की कतई जरूरत नहीं है। उनकी सरकार आने पर पिछले बजट को भी मनरेगा मजदूरों के लिए दो गुणा कर दिया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस की सरकार बनने पर तन्ख्वाह गारन्टी बिल लाने की भी बात कही। इस मौके पर उनके साथ पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल,कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डा.कुलदीप वत्स,एडवोकेट राज सिंह जाखड़, मीडिया प्रभारी विकास अहलावत एडवोकेट भी मौजूद थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
