लुधियाना, 5 फरवरी: लुधियाना के फोकल पॉइंट फेस- 7 के जीवन नगर इलाके में चोपड़ा इंडस्ट्रीज नामक एक फैक्ट्री में आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग सुबह करीब 11:00 बजे लगी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए अब तक 1 दर्जन से अधिक गाड़ियां लग चुकी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आग बुझाने के दौरान फायर ब्रिगेड के दो कर्मचारी छत से नीचे गिरने से जख्मी भी हो गए। जिन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आग फैक्ट्री की पहली मंजिल पर लगी है। जिससे फैक्टरी पर लगा टीन भी गर्मी के चलते पिघल गया है।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक फैक्ट्री में साइकिल पार्ट्स और फॉम बनती थी जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी प्राथमिकता पहले आग पर काबू करना है। उसके बाद आग लगने के कारणों और फैक्ट्री में बचाव को लेकर अपनाई गई रणनीति पर विचार किया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
