इंदौरा, 4 फरवरी: ढांगूपीर पुलिस चौकी के अंतर्गत पड़ते ढांगू पीर में हिमाचल पुलिस व नौज़वान सुंदर सभा के संयुक्त संयोयन से एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें नौजवान सुंदर सभा के वीरू सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सेमिनार में आए हुए लोगों को पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया और बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने को कहा। पुलिस अधिकारी ने सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और दो पहियां वाहन चलाते समय हैल्मेट पहनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की पालना करके हम अपनी व दूसरों की भी जान की रक्षा कर सकते हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
