Monday , 27 July 2026

दो आपराधिक वारदातों के बाद सहमे रायपुररानी के लोगो में दहशत का माहौल

पंचकूला 5 दिसंबर : क्राइम का हब बनता नज़र आ रहा है पंचकूला का रायपुर रानी इलाका। जी हाँ लगातार हुई दो बड़ी वारदातों से लोग देहलते देहलते दिखाई दे है। जहां एक और एक ढाबे में डकैती की वारदात की घटना बताई जा रही है तो दूसरी और एक साथ पांच दुकानों में चोरी का ममला सामने है। जानकारी के अनुसार रायपुर रानी के गांव गढ़ी कोटाहा मेन हाईवे पर स्थित बी.एस वैष्णो ढाबा पर रात करीब 10:30 बजे 15-20 युवकों ने डकैती के इरादे से धावा बोल दिया। ढाबा मालिक ने बताया कि ढाबे पर वारदात को अंजाम देने तीन गाड़ियों में आये थे आरोपी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि ढाबे के मालिक से जोरजबरदस्ती 20 हज़ार रूपये लुटे इसके बाद उन्होंने ढाबे पर खड़े कैंटर, एक्टिवा, स्कूटर व कीमती सामान तोड़ दिया। चोरी करने आये युवक इतने पर ही नहीं माने लूट को अंजाम देने के बाद ढाबा मालिक भजनलाल व नोकरो तलवारों व लोहे की रॉड व डंडों से जानलेवा हमला, जिसमे तीन लोग घायल हुए है।इसके बाद उन्होंने ढाबे को और ढाबे में पड़े सामान की चकनाचूर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोहिंद्र ढांडा मौका पर पहुंच डकैती की जाँच में जुट गए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *