Saturday , 25 July 2026

पिता ने फेसबुक पर पोस्ट कर लगाई अपनी ही बेटी की बोली

वेब डेस्क 26 नवंबर: एक व्यक्ति द्वारा अपनी ही नाबालिक बेटी जो कि केवल 17 साल की थी की बोली लगाए जाने का मामला सामने आया है। बता दें, मामला दक्षिणी सूडान का है जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी की बोली को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पोस्ट किया था , जहां पांच लोगों ने इस बोली में हिस्सा भी लिया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

अफ्रीकन फेमिनिज्म (अफ्रीका में महिलाओं के लिए काम करने वाली संस्था) ने इसकी जानकारी देते हुए पोस्ट किया कि “दक्षिणी सूडान की एक 17 साल की लड़की फेसबुक पर सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले एक व्यवसायी को शादी के लिए नवंबर में बेच दी गई। बोली लगाने वालों में पांच लोगो में सूडान का एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी भी शामिल था।” फिलिप्सव् अनयामंग एनगोंग नाम के मानवाधिकार वकील ने लड़की की नीलामी रोकने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, “वायरल हुआ फेसबुक पोस्ट एक मनुष्य के बाल दुव्यर्वहार, तस्करी और नीलामी का सबसे पड़ा परीक्षण था। ” उन्होंने इसमें शामिल फेसबुक समेत सभी लोगों को जिम्मेदार भी ठहराया है।

 

बता दें बोली लगाने वाले लड़की के पिता को बोली जितने वाले व्यक्ति ने 500 गायें, दो लक्जरी कारें, दो बाइकें, एक बोट, मोबाइल फोन्स और 10,000 डॉलर की नगदी दी है ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *