जुलाना विधायक परमिंदर ढुल्ल ने नारनौंद हल्के के अनेक गांवों का दौरा करके स्थानीय लोगो से 25 तारीख को भिवानी पहुंचने का आह्वान किया और कहा कि लोग अधिक से अधिक संख्या में भिवानी पहुंचकर चौ० देवीलाल के जन्मदिन मौके पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें । विधायक ढुल्ल ने बीजेपी सरकार पर बरसते हुए कहा कि जब ताऊ देवीलाल सत्ता में थे तब उन्होंने गरीबों और कमेरे वर्ग के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया था। बुजर्गों को पेंशन , बेटियों को शादी में सरकार की और से शगुन देने की प्रथा ताऊ ने ही लागु की थी । उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार हर मोर्चे पर नकारा साबित हुई है। मुख्यमंत्री व् वित् मंत्री जब भी नारनौंद हल्के में आते है तो घोषणाएं तो बहुत करते हैं मगर काम के नाम पर यहां ये सरकार जीरो है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
