अपने बेबाक अंदाज़ के लिए फेमस रहीं राखी सावंत को इस बार रेसलर का चैंलेंज लेना जरा महंगा पड़ गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में ग्रेट खली द्वारा आयोजित रेसलिंग शो के दौरान राखी सावंत के चोटिल होने की खबर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस वक्त राखी सावंत रिंग में डांस कर रही थीं और तभी वहां महिला रेसलर पहुंच गई और अपने साथ फाइट करने के लिए उन्हें चैलेंज करने लगीं।
खबर है कि महिला रेसलर रोबेल ने पहले तो राखी सावंत को कंधे पर उठाया और फिर जोर से नीचे पटक दिया, जिसकी वजह से उन्हें काफी चोट पहुंची है। बताया जाता है कि लगभगल 5 से 8 मिनट तक राखी सावंत रिंग में दर्द से कराहती रहीं। हालांकि, इस दौरान न तो दर्शक कुछ समझ पाए और न ही सीडब्ल्यूई चैंपियनशिप के कार्यकर्ताओं के कुछ समझ आया। कुछ देर बाद जब इवेंट के आयोजकों को राखी के चोटिल होने की भनक लगी तो वे राखी को फौरन प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर भागे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
