टोहाना, 20 अक्तूबर(नवल सिंह): टोहाना के गांव समैन में हुए दोहरे हत्या कांड में मुख्य आरोपी के अब तक ना पकड़े जाने से नराज ग्रामीणों ने थाना सदर में प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। ग्रामीणों ने पुलिस पर कई आरोप भी जड़े और चेतावनी दी अगर जल्द ही मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो वो जाम लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बचे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस बात की जानकारी डीएसपी जोगिंद्र सिंह ने दी और कहा कि मुख्य आरोपी जल्द ही पुलिस हिरासत में होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
