पंचकूला, 15 अक्तूबर: नवरात्र के छठे दिन शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने श्री माता मनसा देवी दरबार में माथा टेका और इसके बाद कविता जैन ने हवन यज्ञ कर राज्य व देश की सुख समृद्धि की कामना की। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्र का पर्व धर्म और आस्था का प्रतीक है।
वहीं पानीपत में करोड़ो रूपए की लागत से बनाये गए कार्पोरेशन कॉम्प्लेक्स में करण दलाल द्वारा करोड़ों के घोटाले के आरोप लगाने जाने पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने कहा कि करण दलाल को और कोई काम नही है और इस तरह की हरकतें कर करण दलाल लाइम-लाइट में आना चाहते हैं।
|
ReplyForward
|
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
