Saturday , 25 July 2026

8 हजार की महज छोटी सी रकम के लिए भाई ने भाई को ही मार डाला

कहते हैं कि रूप्ये पैसे तो हाथ की मैल होते हैं, लेकिन इसी रूप्ये पैसे 2 मौसरे भाईयों के रिश्ते को कलंकित कर दिया। मामला करनाल के ऊँचा समाना गाँव से सामने आया है। जहां 2 मौसेरे भाइयों के बीच मे  8000 रुपये को लेकर झगड़ा हो गया था। दो भाईयों के बीच ये झगड़ा इस कदर बढ़ा कि 30 साल के सुरेश पर उसके मौसरे भाई ने हॉकी से हमला कर दिया। हमले में गम्भीर चोटे लगने के कारण सुरेश ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से सुरेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। मात्र 8000 हजार रुपये की रकम खून के रिश्तों पर भारी पड़ गई। 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पुलिस की टीम फिल्हाल मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। 

इस तरह की खबरें हमें बताती हैं कि रूप्ये पैसों के आगे आज रिश्तों की कदर ना रही। 8 हजार की महज छोटी सी रकम के लिए एक भाई ने दूसरे भाई को जान से मार डाला। बहराल मृतक के परिजन इस पूरे मामले पर कार्रवाई की माग कर रहे हं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *