भाजपा अपने स्थापना दिवस के अवसर पर शहर व ग्रामीण मंडलों में कार्यकर्तओं को एक जुट करने का प्रयास कर रही है जिसके चलते रोडमैप भी तैयार किया गया है। भाजपा के 38 वें स्थापना दिवस के मौके पर टोहाना पार्टी कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए बताया कि भाजपा का स्थापन दिवस मनाया जा रहा है। जिसके चलते प्रत्येक बूथ पर विचार विमर्श कार्यकर्म का आयोजन किया जाएगा ताकि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाया जा सके। इसके साथ ही बराला ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सख्त शब्दों में कहा कि पार्टी भ्रष्टाचार को बर्दाश नहीं करेगी। वहीं इस दौरान बराला ने आगामी 8 अप्रैल को आयोजित होने वाले व्यापार सम्मेलन के बारे में भी बात की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
