Saturday , 31 October 2026

70 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेतकर कर की हत्या

यमुनानगर, 27 जून(वीणा अरोड़ा): यमुनानगर के कस्बा बूडिया के गांव मेहर माजरा में देर रात एक 70 वर्षीय बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है हत्या से पहले बुजुर्ग के साथ किसी ने शराब पी और बाद में इस घटना को अंजाम दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दे 70 वर्षीय बुजुर्ग को किसी तेजधार हथियार से गाला रेतकर मौत के घाट उतरा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया लेकिन पुलिस के हाथ हत्या से सम्बन्धित कोई सुराग अभी तक नहीं लगा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक गेेंदाराम रात के समय किसी के साथ शराब का सेवन कर रहा था और रात करीब 12 बजे चीखने चिल्लाने की आवाजे भी सुनाई दी। जब मृतक का भतीजा उसके पास गया तो गेंदाराम वहां मृत अवस्था में पड़ा था।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *