एमपी डेस्क: मध्य प्रदेश कीराजधानी भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है। खुफिया एजेंसी ने ऐशबाग थाना इलाके से 6 आतंकियों को हिरासत में लिया है, इसके साथ ही भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री भी जब्त की गई है। आतंकी ऐशबाग थाना क्षेत्र में स्थित फातिमा मस्जिद के पास किराए का मकान लेकर रह रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खुफिया एजेंसी ने मारा छापा
खुफिया एजेंसियों ने ऑपरेशन चलाकर ऐशबाग थाना क्षेत्र की अहमदअली कॉलोनी, गली नम्बर चार से आंतकियों को गिरफ्तार किया है। उस बिल्डिंग से धार्मिक साहित्य, 12 से अधिक लैपटॉप भी जब्त किए गए हैं। खुफिया एजेंसी ने इस ऑपरेशन के अलावा करोद इलाके में भी छापा मारा है। वहां से लोकल मॉड्यूल के एक आतंकी की गिरफ्तारी होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने छुपने के लिए यहां ठिकाना बनाया था।

पुलिस ने आतंकियों को पकड़ने के ऑपरेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा
सुत्रों के अनुसार, देर रात 3 बजे 50 से 60 पुलिसकर्मी आए और दरवाजे का ताला तोड़ दिया। गिरफ्तारी के बाद उस कमरे को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। वहां किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। बता दें कि, खुफिया एजेंसी ने आतंकियों को पकड़ने के ऑपरेशन को पूरी तरह गोपनीय रखा। स्थानीय थाने को भी इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई। बिल्डिंग में सभी किराएदार परिवार रहते हैं, नीचे वाले मकान का किराएदार भी गायब हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
