Sunday , 13 September 2026

पोर्न वीडियो देख कर 6 नाबालिग बच्चों नें 9 साल की बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, पैसे देकर भगाया

बिहार डेस्क- बिहार के शेखपुरा जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जहां पर, बरबीघा यहां नौ से 12 साल के बीच के बच्‍चों ने मोबाइल देखकर नौ साल की दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले बच्चों की संख्या छह थी। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बच्‍चों ने बताया है कि, मोबाइल में देखकर उन लोगों ने इस तरह का काम किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले में एक पीड़ित बच्‍ची की दादी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया है कि, नौ साल की पोती अपनी सहेली के साथ बथुआ साग तोडने गई थी। जब पोती वापस लौटकर आई तो सभी उसे देखकर दंग रह गए। उससे रोने की वजह पूछी गई तो उसने रोते हुए उसने बताया कि, छह लड़कों ने उसके और सहेली के साथ खेत में गंदा काम किया। इसके बाद मुझे तीन रुपये और सहेली को पांच रुपये दिए।

Read More Stories:

अन्‍य आरोपितों की खोजबीन जारी
जानकारी के मुताबिक, उनमें से एक लडका पडोस का रहने वाला था। जब पीड़िता की दादी शिकायत करने उसके घर गई तो उसके परिजन ने गालीगलौज कर भगा दिया। वहीं उसने लड़के के इस कृत्य की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद गांव के लोगों ने दो लड़कों को पकड़ा, तो उन्‍हें थाने लाया गया। इस संबंध में थानाध्‍यक्ष ने बताया कि, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दो बच्‍चे पुलिस अभिरक्षा में हैं। उन्‍होंने बताया कि, आरोपित लड़कों ने बताया कि, मोबाइल पर गंदी फिल्‍में देखकर उन लोगों ने यह किया है। लड़कियों की मेडिकल जांच कराई जाएगी और अन्‍य आरोपितों की खोजबीन की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *