Saturday , 25 July 2026

6 साल के मासूम को पिता ने पिलाई शराब

एक वीडियो सोशल मीडिया पर  वायरल हो रहा है जिसमे एक शख्स बच्चे को शराब पिलाते हुए नजर आ रहा है। बच्चे को शराब पिलाने वाला ये शख्स कोई और नहीं बल्कि उसका अपना पिता है इसे कलयुग कहे या आज के मॉडर्न जमाने का असर की एक पिता ही अपने बेटे को शराब पीना सीखा रहा है। ये वीडियो एक बीयर बार की है जहां महज 6 साल के बेटे के साथ उसका पिता दारू पी रहा है जिसका वीडियो वायरल होने के बाद से हर कोई शराबी पिता की बुराई कर रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो में पिता अपने बेटे को ये कहता भी सुनाई दे रहा है यदि दारू नही पियेगा तो मेरे जैसा कैसे बनेगा। सोचने वाली बात ये है कि एक पिता अपने केवल 6 साल के बेटे को शराब की आदत क्यों डाल  रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *